साहिबाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। सुन्दरकाण्ड सेवा समिति इन्दिरापुरम 06 अप्रेल 2023 सम्वत 2080 चैत्र शुक्ल पुर्णिमा, गुरुवार को  समाज के सभी वर्गों के  साथ राम भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव शक्तिखण्ड एक, इंदिरापुरम गाज़ियाबाद में मना रही है। कार्यक्रम में विशाल भंडारे की व्यवस्था है।

समिति के संयोजक एवम संरक्षक सतीश कुकरेती ने बताया कि हमारा संकल्प है 

सर्वे भवन्तु सुखिनः ।

सर्वे सन्तु निरामयाः ।

सर्वे भद्राणि पश्यन्तु ।

मा कश्चित् दुःख भाग्भवेत् ॥              

अर्थात विश्व में सभी सुखी हों, सभी निरोगी हों, किसी प्रकार का किसी को दुःख न हो और हमारा राष्ट्र हमेशा उन्नति करे। 

प्रभु से यही कामना है और इसी कामना के लिए समिति हमेशा कार्य करती है। यह कार्य सभी के सहयोग से होता है। सभी का सहयोग हमेशा प्राप्त होता है। 

आप सभी इस कार्यक्रम में सपरिवार आमंत्रित हैं।

कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है: -

स्थान: मॉर्डन एकेडमी स्कूल के पीछे शक्तिखण्ड  एक, इंदिरापुरम।

समय: प्रातः 07:30 बजे गणेश पूजा। गणेश पूजा के बाद सुन्दरकाण्ड पाठ।

प्रातः 11 बजे आचार्य भगवती प्रसाद कुकरेती जी का मार्ग दर्शन मिलेगा।

11:30 बजे आरती भोग।

12 बजे से प्रसाद वितरण एवं विशाल भण्डारा रहेगा।

Share To:

Post A Comment: