ग़ाज़ियाबाद। बुधवार को भाजपा महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान और शहीद स्थल समिति ने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तरप्रदेश के पश्चिम उत्तर प्रदेश का प्रदेश  उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने पर केशव सक्सेना की दूकान के टेक पॉवर सिस्टम शालीमार गार्डन पर पटका और माला पहनाकर प्रतीक माथुर को सम्मानित किया। प्रतीक माथुर ने महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान और शहीद स्थल की पूरी टीम का अपना कीमती समय निकालकर इतना मान सम्मान देने के लिए ह्रदय की गहराईयों से आभार और धन्यवाद व्यक्त किया और कहा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान और आप सब का साथ सहयोग और आशीर्वाद मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। महानगर महिला मोर्चा मंत्री सुमन सती दीदी का भी आज के इतने बढ़िया आयोजन के लिए आभार व्यक्त करता हूँ। 

आज इस अवसर पर वार्ड अध्यक्ष भूषण लाल, स्वछता अभियान महानगर सह संयोजक प्रेम त्यागी, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष केशव सक्सेना, कृष्णा वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, गुलमोहर पार्क सुनील, महानगर महिला मोर्चा मंत्री सुमन सती, शालीमार मंडल उपाध्यक्ष निशा चौहान उपस्थित रही।



Share To:

Post A Comment: