साहिबाबाद। रविवार शाम को भारत विकास परिषद इंदिरापुरम ने धूमधाम से 7 कन्याओं की शादी कर उनको विदा किया। भव्य समारोह में 7 अलग-अलग घोड़ी पर सवार होकर धूमधाम से नाच गाने बैंड बाजा के साथ बरात झूम कर नाच  सभी घोड़ी पर सवार दुल्हों का स्वागत द्वार पर परिषद की मातृशक्ति रीमा श्रीवास्तव, नीना तिवारी, शालिनी सक्सैना ने की। वरमाला से पूर्व सभी कन्याओं ने गौदान  गाय का पूजन कर हिन्दू रीति-रिवाजों का निर्वाहन किया। 

विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन एवं विभाग कार्यवाह देवेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री तरूण शर्मा, नवीन कुमार एवं केशव दत्त के सानिध्य में बरात की अगुवाई की। भव्य समारोह में वरमाला पहना कर सभी जोड़े गृहस्थी के पवित्र बंधन में बंधे। उपरांत सभी कन्याओं को सात फेरे पंडित प्रमोद तिवारी एवं सात पंडितों की टीम ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ फेरे हुए। उपरांत भीगी पलकों से सभी ने कन्याओं को विदा किया। विदाई के वक्त सभी की आंखों में आंसू छलक आए। 

इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री भारत विकास परिषद सुरेश जैन ने कहा समाज में भारत विकास परिषद सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका मे है और ऐसे कार्यक्रमों से समाज को प्रेरणा लेकर और अधिक दृढ़ता से समाज के आर्थिक रूप से अक्षम वर्गो की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। 

इस अवसर पर सेंट् टेरेसा पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर आर आर  खन्ना, अवंतिका हॉस्पिटल से डॉ प्रीति शर्मा, प्रांतीय प्रचार प्रमुख वेदपाल, वैशाली महानगर प्रचारक देशराज,नोएडा कार्यकारणी सदस्य हरीश शर्मा एवं शोभा शर्मा, मकनपुर खोड़ा नगर पालिका चेयरमैन रीना भाटी, टावर प्रमुख ओमप्रकाश, कैलासाचार्य उदय कौशिक, गीता माहेश्वरी, वंदना सिंह, मनीषा वाधवा, अनुराधा मि‌श्रा, अंजना सिंह, रूची सक्सेना, मिनाक्षी, आभा शर्मा, प्रांतीय अध्यक्ष पंकज सक्सेना, महिला संयोजिका मुक्ता अग्रवाल, सचिव नरेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष विपिन अग्रवाल, समाज सेवी विनोद त्यागी सहित सभी गणमानय व्यक्ति रहे। 

कार्यक्रम संयोजक हेमंत बाजपेई ने बताया गाजियाबाद नोएडा एनसीआर क्षैत्र से लगभग 1000 लोगों ने एवं सभी समाज के वरिष्ठ लोगों ने आकर कार्यक्रम में अपना आशीर्वाद कन्याओं को दिया। लजीज भोजन व्यवस्था एवं कन्याओं को लगभग 87 वस्तुएं गहस्थी चलाने के लिए दी गई। 

मंच संचालन शाखा अध्यक्ष अरुण शर्मा एवं रविंद्र तिवारी ने किया। महिला संयोजिका विनीता वाजपेई, रिचा वालिया एवं महिला साथियों ने कन्यादान की व्यवस्था करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। शाम को 6 बजे विदाई के साथ कार्यक्रम समापन हुआ।



Share To:

Post A Comment: