साहिबाबाद। रविवार को स्वर्णजयंती पार्क, इंदिरापुरम में भाजपा इंदिरापुरम मण्डल के कार्यकर्ताओं ने बड़े ही उत्साहपूर्ण वातावरण में दीवाली मिलन समारोह मनाया।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि आज अयोध्या में हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपउत्सव मना रहे हैं। उसी प्रकार हम सभी पार्टी कार्यकर्ता यहाँ स्वर्णजयंती पार्क में ये उत्सव मना रहे हैं।

मण्डल अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता आपस में मिलजुल कर प्रेम एवं सौहार्द के साथ दीवाली मनाएं इस हेतु हम सभी यहाँ एकत्रित हुए हैं। 

संवाददाता से बातचीत में कार्यक्रम संयोजक अनिल कटारिया ने बताया कि महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के मार्गदर्शन में एवं मण्डल अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में ये दीवाली मिलन समारोह मनाया जा रहा है। गीत, संगीत, नृत्य के कार्यक्रम के साथ सभी के लिए चाट पकौड़ी, मिठाई का प्रबंध किया गया है। 

कार्यक्रम में अर्चना ठाकुर के सुंदर नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, मण्डल प्रभारी विजय मोहन, मण्डल अध्यक्ष अजय शुक्ला, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अश्वनी तिवारी, पार्षद निर्मला त्यागी, पार्षद अभिनव जैन, पार्षद संजय सिंह, पार्षद कपिल त्यागी, महामंत्री उमाशंकर तोमर, महामंत्री सागर रावत, सलेक त्यागी, मीडिया प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव, संयोजक अनिल कटारिया, हरमीत बक्शी, पिंटू तोमर, मनोज डागा, सुधीर श्रीवास्तव, आनंद पांडे, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवीन नागर, प्रशांत राघव, अनुज त्यागी, सुनील शर्मा मास्टर, सतीश शर्मा, हरीश कडाकोटी, अनिल होल्कर, स्वाति चौहान, कविता सिंह, संध्या ओझा, पूनम गुप्ता, पूनम बंसल, अजय गुप्ता, प्रमोद तिवारी, उदयवीर सिंह, अपर्णा मिश्रा, कृष्ना त्यागी, खिलेंद्र चौधरी एवं नवनीत सोनी आदि उपस्थित रहे।



Share To:

Post A Comment: