नई दिल्ली : पुनीत माथुर। साल 2022 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण दिवाली के अगले दिन आज यानि 25 अक्टूबर को लग रहा है। यह आशंकि सूर्य ग्रहण होगा। 

25 अक्टूबर 2022

दोपहर 2:29 से आइसलैंड में प्रारंभ

भारत में अपराहन 4:29 से दिखाई देगा

5:57 पर समाप्त

ग्रहण समाप्त- शाम 6:30 बजे अरब सागर से

सूतक काल 24 अक्टूबर, रात्रि 3:17 बजे से सूतक काल का प्रारंभ हो रहा है

सूर्य ग्रहण कहां दिखेगा?

भारत में साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण दिल्ली, बेंगलुरू, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वाराणसी और मथुरा में नजर आयेगा।

भारत के प्रमुख शहरों में सूर्य ग्रहण शुरू होने का समय

दिल्ली में सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार शाम 4:29 बजे शुरू होगा

मुंबई में सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार शाम 4:49 बजे शुरू होगा

कोलकाता में सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार शाम 4:52 बजे शुरू होगा

चेन्नई में सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार शाम 5:14 बजे शुरू होगा

ग्रहण की अवधि (शुरुआत से सूर्यास्त के समय तक) दिल्ली और मुंबई दोनों के लिए क्रमशः 1 घंटा 13 मिनट और 1 घंटा 19 मिनट होगी।

सूर्य ग्रहण की शुरुआत से सूर्यास्त तक की अवधि कोलकाता और चेन्नई में 31 मिनट 12 मिनट की होगी।

सूर्य ग्रहण देखने का सुरक्षित तरीका :

सूर्य ग्रहण को खुली आंखें से नहीं देखना चाहिए। इसे सुरक्षित तरीके से एल्युमिनाइज्ड माइलर, ब्लैक पॉलीमर, शेड नंबर 14 के वेल्डिंग ग्लास जैसे उचित फिल्टर का उपयोग करके या टेलीस्कोप द्वारा व्हाइट बोर्ड पर सूर्य की छवि देख सकते हैं।

Share To:

Post A Comment: