जय श्री कृष्णा 🌹🙏🏻


मित्रों आज मैं बता रहा हूँ श्रीकृष्ण के शरीर की गंध के विषय में....प्रचलित जनश्रुतितियों के अनुसार माना जाता है कि उनके शरीर से मादक गंध निकलती रहती थी। इस गंध को वे अपने गुप्त अभियानों में छुपाने का उपक्रम करते थे। यही खूबी द्रौपदी में भी थी।

 

द्रौपदी के शरीर से भी सुगंध निकलती रहती थी जो लोगों को आकर्षित करती थी। 

 

सभी इस सुगंध की दिशा  में देखने लगते थे इसीलिए अज्ञातवास के समय द्रौपदी को चंदन, उबटन और इत्रादि का कार्य किया जिसके चलते उनको सैरंध्री कहा जाने लगा था।

 

माना जाता है कि श्रीकृष्‍ण के शरीर से निकलने वाली गंधी गोपिकाचंदन और कुछ-कुछ रातरानी की सुगंध से मिलती जुलती थी।


कल कुछ और रोचक जानकारी लेकर उपस्थित होऊंगा आपके समक्ष ।


पुनीत कुमार माथुर

Share To:

Post A Comment: