नई दिल्ली : पुनीत माथुर। महरौली से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक नरेश यादव के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस घटना ने एक कार्यकर्ता अशोक मान की मौत हो गई जबकि एक अन्य कार्यकर्ता हरेंद्र घायल हो गया है।

घटना उस समय हुई जब नरेश यादव चुनाव जीतने के बाद मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी और मृतक के बीच पुराना विवाद था। इसके चलते उसने घटना को अंजाम दिया।


बता दें कि आम आदमी पार्टी ने नरेश यादव को महरौली विधानसभा से उम्मीदवार घोषित किया था। मंगलवार को आए चुनाव परिणाम में नरेश यादव ने बंपर जीत हासिल की है।

नरेश कुमार यादव को 62301 वोट मिले। जबकि इस बीजेपी ने इस सीट से कुसुम खत्री को मैदान में उतारी थी लेकिन उनको जीत हासिल नहीं हुई।

कुसुम के खाते में 44085 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार एए महेंदर चौधरी 6936 वोटों के साथ चौथे नंबर पर रहे हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस हमलावरों को पकड़ने में जुटी गई है। इस मामले में पुलिस ने एक एफआईआर दर्ज कर ली है और सभी एंगल से इसकी जांच कर रही है।


Share To:

Post A Comment: