ग़ाज़ियाबाद : पुनीत माथुर। बच्चों के प्यारे चाचा नेहरू के जन्मदिन के अवसर पर बृहस्पतिवार को  जया संबल शक्ति संस्था, वैशाली की सदस्याओं ने वसुंधरा के मॉरल फाउन्डेशन में जाकर नन्हेंमुन्नों के साथ बाल दिवस मनाया।


जया संबल शक्ति की ओर से वहां बच्चों को कॉपी, पेंसिल, कलर्स,  वॉटर बॉटल्स एंव खाने की चीज़ें  दी गईं। अपनी पसंद की चीज़ें पा कर बच्चोँ के चेहरे खिल गए।


इस कार्यक्रम में बच्चों ने चाचा नेहरू के बारे बताया, खूब
सारे खेल खेले और सुंदर नृत्य कर उपस्थित सभी लोगों के मन मोह लिए।


मॉरल फाउन्डेशन की डायरेक्टर सुनीता झा ने बताया कि फाउन्डेशन की ओर से निर्धन बच्चों को मुफ्त में शिक्षा व भोजन की व्यवस्था की जाती है।


बता दें कि जया संबल शक्ति संस्था समय - समय पर पर्यावरण संरक्षण, पौधा वितरण, निर्धन छात्र - छात्राओं को स्टेशनरी व वस्त्र वितरण, हिंडन के घाटों की सफ़ाई जैसे समाजिक कार्य करती रहती है।


अभी दो दिन पूर्व ही संस्था द्वारा इंदिरापुरम गुरूद्वारे में गुरूनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर पवित्र तुलसी के 101 पौधे बांटे थे। आज के कार्यक्रम में संस्था कि संस्थापिका जया श्रीवास्तव के साथ अपोलो हॉस्पिटल की डा. मधिर जैन, निमिषा  सिन्हा, अर्चना गर्ग, अहाना, शशि, बीना, अंजली, वर्तिका, संगीता, अर्चना पांडे आदि सदस्याओं ने बच्चों के साथ बड़े उत्साह के साथ बाल दिवस मनाया।
Share To:

Post A Comment: