ग़ाज़ियाबाद। पुलिस उपायुक्त नगर कमिश्नरेट गाजियाबाद के आदेश के क्रम में उ0 नि0 योगेश कुमार (पीएनओ-152015916) चौकी प्रभारी लोहियानगर थाना सिहानीगेट कमिश्नरेट गाजियाबाद को शिकायती प्रार्थना पत्र पर समयबद्ध कार्यवाही न करने व कर्तव्यों के निर्वहन में बरती गई लापरवाही एवं शिथिलता के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

उ0 नि0 भूदेव त्यागी (पीएनओ-912750505) चौकी प्रभारी सेक्टर – 23 संजयनगर  थाना मधुबन बापूधाम कमिश्नरेट गाजियाबाद को शिकायती प्रार्थना पत्र पर समयबद्ध कार्यवाही न करने व कर्तव्यों के निर्वहन में बरती गई लापरवाही एवं शिथिलता के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

मु0आ0 सन्तराम (पीएनओ-982532184) थाना मधुबन बापूधाम कमिश्नरेट गाजियाबाद को शिकायती प्रार्थना पत्र पर समयबद्ध कार्यवाही न करने व कर्तव्यों के निर्वहन में बरती गई लापरवाही एवं शिथिलता के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

पुलिस आयुक्त ग़ाज़ियाबाद ने स्पष्ट किया है कि पुलिस बल में अनुशासन सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कमिश्नरेट गाजियाबाद आश्वस्त करता है कि पुलिस बल की कार्यप्रणाली में सुधार हेतु आवश्यक कदम लगातार उठाए जाते रहेंगे, ताकि नागरिकों को बेहतर कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा उपलब्ध कराई जा सके।



Share To:

Post A Comment: