डॉ उदिता त्यागी की विधिवत संन्यास दीक्षा का शुभारंभ

ग़ाज़ियाबाद। शनिवार 18 जुलाई को श्री महाकाली पीठ हनुमत धाम मुरादनगर में देवाधिदेव भगवान महादेव शिव के परिवार और जगतजननी मां जगदम्बा की प्राण प्रतिष्ठा के पांच दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ हुआ। श्री महाकाली पीठ हनुमत धाम मुरादनगर में विराजने वाले महादेव को हरीगिरेश्वर महादेव के नाम से जाना जाएगा।

यह महोत्सव आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि की अष्टमी को पूर्ण होगा। उसी दिन श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत स्वामी हरीगिरी जी महाराज द्वारा इसका लोकार्पण किया जाएगा। यह मंदिर पूरी तरह से मातृशक्ति के द्वारा संचालित किया जाएगा। 

श्री महाकाली पीठ हनुमत धाम मुरादनगर के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी ने आज इस परियोजना की प्रभारी डॉ उदिता त्यागी की संन्यास दीक्षा की प्रक्रिया को आरंभ किया। उनकी पूर्ण दीक्षा श्रीमहंत स्वामी हरीगिरी जी व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े की अन्य गुरुमूर्तियों के सानिध्य में पूर्ण होगी। डॉ उदिता त्यागी ही एक पूर्ण संन्यासी के रूप में श्री महाकाली पीठ हनुमत धाम मुरादनगर का संचालन करेंगी।

पंडित सुनोज शास्त्री के मार्गदर्शन में होने वाला यह पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान योग्य और वेदनिष्ठ आचार्यों के द्वारा संपन्न होगा।

आज प्रथम दिवस सभी देव मूर्तियों का विधिविधान से जलाधिवास कराया गया।

इस शुभ अवसर पर श्री महाकाली पीठ हनुमत धाम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी ने कहा कि उनकी मां और महादेव से यही प्रार्थना है कि श्री महाकाली पीठ हनुमत धाम केवल एक मंदिर मात्र नहीं अपितु धर्म चेतना का प्रचंडतम केंद्र बने।

आज के मुख्य यजमान सतीश त्यागी और संजीव त्यागी काकड़ा परिवार सहित रहे।

21 जुलाई और २२ जुलाई के विशाल भण्डारे का आयोजन बॉबी पंडित और उनकी संस्था के द्वारा किया जा रहा है।

इस अवसर पर रीना त्यागी, मधु त्यागी, डॉक्टर संध्या, ज्योति त्यागी, गीता चौधरी, तन्नू शर्मा, तोशी, शैली त्यागी, साधना पाण्डे, बिंदु त्यागी, हिना, मनोरह्मा, शालिनी, गीता शर्मा, वंदना, ऊषा त्यागी, अनीता शर्मा, विजय लक्ष्मी, दयमंती सिंह आदि महाकालियाँ उपस्थित रहीं।



Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: