जिलाधिकारी ने दिलाया हर संभव सहायता का आश्वासन, कहा- जिला प्रशासन आपके साथ है

ग़ाज़ियाबाद। बुधवार 3 जून को स्वर्गीय एथलीट चिराग त्यागी के परिजनों ने जिलाधिकारी गाजियाबाद रविंद्र कुमार मॉंदड़ से मुलाकात कर अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। 

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मॉंदड़ ने परिजनों की बातों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा उनकी मांगो पर जल्द ही नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पीड़ित परिवार की भावनाओं का सम्मान करता है और उन्हें हरसंभव प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश दिए कि परिवार की ओर से प्रस्तुत मांगों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी पीड़ित परिवार को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर जिला प्रशासन ने स्वर्गीय चिराग त्यागी के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की तथा उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान करने की प्रतिबद्धता दोहराई।



Share To:

Post A Comment: