ग़ाज़ियाबाद : संपादक बृजेश श्रीवास्तव। शुक्रवार 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस आयुक्त ग़ाज़ियाबाद एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण ने रिज़र्व पुलिस लाइन्स, कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने सामूहिक रूप से पौधारोपण कर यह दर्शाया कि हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में योगदान दे।
उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल हमारे जीवन के लिए ऑक्सीजन का स्रोत हैं, बल्कि वे जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने, प्रदूषण कम करने और आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देने में भी सहायक हैं।
इस कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस विभाग ने जनता को प्रेरित किया कि वे अपने घर, मोहल्ले और कार्यस्थल पर अधिक से अधिक वृक्ष लगाएँ और उनकी देखभाल करें।
वृक्षारोपण के इस अभियान ने यह स्पष्ट किया कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी या संस्थागत प्रयासों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।





Post A Comment: