ग़ाज़ियाबाद। शुक्रवार 5 जून को पर्यावरण संरक्षण दिवस मनाते हूए पूर्व में लगाए सभी फलदाई वृक्षों का पुनः संवर्धन किया। एक आम, एक कनेर, एक हरसिंगार के बड़े हो रहे पौधों को जमीन पर लगवाया।
इस अवसर पर शिक्षाविद प्राण मेहरोत्रा, समाज सेवी प्रमोद शुक्ला, भारत विकास परिषद मुख्य शाखा सदस्या भामिनी शुक्ला, चंद्र देव सिंह द्वारा युवाओं के साथ न्याय खंड 2 पार्क में पौधा संरक्षण किया गया।
साथ ही प्रसिद्ध नृत्यांगना संस्कार भारती गाजियाबाद नृत्य कला संयोजिका रजनी राव, दृश्य कला संयोजिका दीप्ति शर्मा द्वारा 250 बच्चों द्वारा आनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। सभी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। शान्वी पांडे, अनुज आदि ने सहभागिता की। सभी ने चिन्हित 45 पेड़ों को संरक्षण करने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम के अंत में संस्कार भारती गाजियाबाद महानगर महामंत्री हेमंत कुमार वाजपेयी ने सभी का आभार व्यक्त किया।





Post A Comment: