ग़ाज़ियाबाद। महाकाली वाहिनी द्वारा शिव शक्ति धाम डासना में 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज और डॉक्टर उदिता त्यागी तथा महाकाली वाहिनी की बहनों के कर कमलों द्वारा अमलतास के वृक्षों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर महाकाली वाहिनी की मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक डॉ उदिता त्यागी ने पर्यावरण रक्षा को मानव का मौलिक कर्तव्य बताते हुए कहा कि पर्यावरण के साथ ही जीवन है। अगर हमने पर्यावरण को नहीं बचाया तो मानव जीवन का अस्तित्व संकट में पड़ जाएगा।

महाकाली वाहिनी की पर्यावरण प्रकल्प संयोजक रीना त्यागी ने कहा कि हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने हैं, पानी बचाना है और पॉलिथीन को अपने घर में आने से रोकना है। अपने घर में आने वाले फलों से बीजों को एकत्रित करें और नए वर्षों की पौध तैयार करें। जिससे कि हम अपनी आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वातावरण और खाने के लिए फल दे सकें। 

रीना ने बताया मंदिर में हम एक बर्तन बैंक तैयार करें जिससे कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालु स्टील के भोजन पात्र में भोजन करें और डिस्पोजल का बिल्कुल भी प्रयोग ना करें, मंदिर में कचरा होने से बचाएं।

डॉ संध्या कौशिक ने बताया हमें अपने घर का गीला और सूखा कचरा अलग अलग व्यवस्थित करना चाहिए और उससे खाद बनाना चाहिए। वृक्षों की हमें पूजा करनी चाहिए और वृक्षों की हमें रक्षा भी करनी चाहिए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से महाकाली डॉ श्वेता, डॉ ममता, मधु त्यागी, आंचल, ज्योति त्यागी, शीला देवी, शैलजा सिंह, स्मिता, कमला आदि उपस्थित रहीं।



Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: