ब्यूरो चीफ मनोज कुमार दिल्ली:
उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना नंद नगरी क्षेत्र में अलर्ट पेट्रोलिंग टीम ने एक हथियारबंद क्रिमिनल को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। 10 मई की मध्य रात्रि को इलाके में रूटिंग पेट्रोलियम कर रहे एएसआई प्रमोद कुमार,एच सी दीपक नागर और कांस्टेबल जितेंद्र डब्लू सीटी संजना की एक खास टीम ने गुप्त जानकारी पर त्वरित कार्यवाही करते हुए (के) ब्लॉक पहुंची पुलिस टीम को देखते ही एक आदमी मौके से भागने की कोशिश करने लगा लेकिन अलर्ट स्टाफ ने उसे तुरंत पकड़ लिया।
सरसरी तलाशी के दौरान उसके पास से एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपी की पहचान इस्लाम उर्फ असलम उम्र 38 वर्ष पुत्र महकू उर्फ मायके के रूप में हुई, जो (के) ब्लॉक की गली नंबर 5 सुंदर नगरी का रहने वाला है। पुलिस थाना नंद नगरी में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर नंबर 263 /26 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस द्वारा लगातार पूछताछ के दौरान आरोपी इस्लाम उर्फ असलम ने, किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूमने की बात स्वीकार की।
पुलिस द्वारा जांच करने पर पता चला कि आरोपी पहले भी, घर में चोरी, लूट जैसे 10 मामलों में शामिल पाया गया। पुलिस द्वारा मामले में जांच जारी है।




Post A Comment: