ब्यूरो चीफ मनोज कुमार दिल्ली:
राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ते साइबर क्राइम की वजह से जहां एक तरफ लोगों की गाढ़ी कमाई डूब जाती है तो वहीं कई बार महिलाएं बुजुर्ग ,बच्चे, भी इसका शिकार हो जाते हैं, पुलिस के लिए भी साइबर क्राइम रोकना काफी मुश्किल साबित हो रहा है, इससे लोगों को बचाने और जागरूकता लाने के लिए दिल्ली पुलिस समय-समय पर जगह-जगह स्कूलों में जाकर साइबर क्राइम अवेयरनेस प्रोग्राम चला रही है।
इसी कड़ी में साइबर जागरूकता अभियान, आर् बी कॉन्वेंट स्कूल सी वन राजीव नगर 33 फुटा रोड बुध बाजार हर्ष विहार दिल्ली 93, में आयोजित किया गया। इस प्रोग्राम के माध्यम से छात्र-छात्राओं और लोगों को इससे सुरक्षा और बचाव के उपायों के बारे में अवगत किया गया उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना ज्योति नगर साइबर एन ई की पुलिस टीम हेड कांस्टेबल सुमित कुमार, हेड कांस्टेबल अंकित तोमर, की टीम ने आर बी कान्वेंट स्कूल सी वन राजीव नगर 33 फुटा रोड बुध बाजार हर्ष विहार दिल्ली 93 में अवेयरनेस प्रोग्राम चलाया, जहां उन्होंने छात्र-छात्राओं के बीच आयोजित कार्यक्रम में, साइबर क्राइम के तरीकों और उनसे बचाव पर चर्चा की।
इस दौरान उन्होंने हालिया साइबर अपराध, सोशल मीडिया ठगी, क्यू आर कोड, फर्जी सरकारी साइट, एंटीवायरस, और मालवेयर सॉफ्टवेयर, जैसे संवेदनशील अपराधों के बारे में जानकारी साझा करते हुए, उससे बचने की सलाह दी, इसके अलावा पुलिस टीम ने, उन्हें अच्छा साइबर सिक्योरिटी हैबिट, प्रैक्टिस और साइबर सेफ्टी मैं जानकारी दी।
इसके अलावा नौकरी का झांसा सोशल साइट पर फेक आईडी बनाकर खुद को हाई प्रोफाइल और विदेश में सेटल होने का झांसा देकर, सॉफ्टवेयर अपग्रेड आदि के नाम पर भी, लोग इसके शिकार हो रहे हैं। इसी से बचने के लिए लोगों को संवेदनशील बनाकर, उन्हें इसके खिलाफ जागरूक किया गया, साइबर क्राइम अवेयरनेस प्रोग्राम, मैं कक्षा 7 और 8 के बच्चों ने भाग लिया, लगभग 40 से 50 बच्चों के माता-पिता भी मौके पर मौजूद रहे। साथ ही अवेयरनेस प्रोग्राम को लेकर काफी उत्साहित भी दिखाई दिए।
स्कूल के प्रबंधक संजीव गोस्वामी प्रधानाचार्य गीता देवी सहित स्कूल के सभी अध्यापक स्टाफ ने अवेयरनेस प्रोग्राम में भाग लिया, सभी बच्चों ने बीच-बीच में पूछे गए सवालों के भी जवाब दिए, इस कार्यक्रम में उन्हें, कुछ खतरों और बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी मिली, जिसे लेकर स्टूडेंट, और लोगों ने दिल्ली पुलिस का शुक्रिया भी अदा किया।





Post A Comment: