शहर की ग्रीन बेल्ट, सेंट्रल वर्ज और पार्कों को सुसज्जित करने हेतु मालियों को दी जाएगी विशेष ट्रेनिंग

ग़ाज़ियाबाद। गाजियाबाद नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा शहर की ग्रीनरी और सुंदरता को बढ़ाने के लिए उद्यान तथा निर्माण विभाग अधिकारियों व टीम से बैठक की गई। बैठक मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी, प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज, निर्माण तथा उद्यान विभाग अवर अभियंता अधिशासी अभियंता सुपरवाइजर भी उपस्थित रहे। नगर आयुक्त द्वारा शहर की ग्रीनरी बढ़ाने शहर के सौंदर्यकरण पर विशेष कार्य करने के निर्देश टीम को दिए। मालियों की उपस्थिति को लेकर भी नगर आयुक्त द्वारा उद्यान विभाग अधिकारियों को मॉनिटरिंग बढ़ाने के लिए कहा गया।

नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि शहर को स्वच्छता के साथ-साथ सुंदर बनाना भी निगम की प्राथमिकता है। जिसके क्रम में निर्माण तथा उद्यान विभाग टीम को संयुक्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। ग्रीन बेल्ट और सेंट्रल वर्ज पर लगे हुए पेड़ पौधों की कटिंग का कार्य, धूप को देखते हुए अधिक से अधिक पानी छिड़काव का कार्य, शहर में पार्कों में लगी घास और पेड़ पौधों पर पानी डालने का कार्य विशेष रूप से किया जाए निर्देश दिए गए। निर्माण विभाग द्वारा सेंट्रल वर्ज ग्रीन बेल्ट या पार्क में हो रही टूट-फूट और मरम्मत के कार्यों को करने के लिए कहा गया। प्रमुख चौराहों और स्थान पर विशेष रूप से ग्रीनरी बढ़ाने की निर्देश दिए गए।

गाजियाबाद नगर निगम मानसून से पहले ही स्थान का चयन प्लांटेशन के लिए करें नगर आयुक्त द्वारा बैठक में निर्देशित किया गया। मोहन नगर चौराहा, कवि नगर चौराहा, वसुंधरा चौराहा, इंदिरापुरम चौराहा, सिटी जोन चौराहा, विजयनगर चौराहा पर ग्रीनरी बढ़ाने के लिए भी टीम को निर्देश दिए गए। गाजियाबाद को एक नया स्वरूप उद्यान विभाग द्वारा दिया जाए जिसमें फुलवारी, ग्रीनरी पर कार्य करने के लिए कहा गया। 

शहर की पहचान हरियाली बने सुपरवाइजर मालियों को विशेष ट्रेनिंग देने के लिए भी उद्यान विभाग को निर्देश दिए गए। सभी पार्कों और ग्रीन बेल्ट में नलकूप प्रत्येक दशा में चले। उद्यान विभाग की ठेकेदार मेंटेनेंस के कार्य में लापरवाही ना करें। मॉनिटरिंग बढ़ाने के लिए उद्यान विभाग टीम को निर्देशित किया गया।



Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: