ग़ाज़ियाबाद : संवाददाता अक्षय जॉली। विशेष अभियान "ऑपरेशन प्रहार" के अंतर्गत गाजियाबाद पुलिस द्वारा नशा मुक्त एवं अवैध हथियार मुक्त गाजियाबाद बनाने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में शुक्रवार 17 अप्रैल को सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली नगर उपासना पाण्डेय एवं पुलिस टीम द्वारा HRIT Campus मधुबन बापूधाम में ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को मिशन शक्ति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। नारी शक्ति वंदन के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से जुड़े पहलुओं पर चर्चा हुई एवं साइबर अपराध से बचने के उपाय बताए गए।





Post A Comment: