ग़ाज़ियाबाद। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय में टैक्स विभाग टीम की ट्रेनिंग का कार्य तेजी से चल रहा है जिसमें जोनल प्रभारी, कर अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक, कर निरीक्षक द्वितीय, टैक्स विभाग लिपिक तथा कंप्यूटर ऑपरेटर को नई संशोधित दरों के बारे में जानकारी देते हुए ट्रेनिंग दी जा रही है। जिसमें सभी छूट के साथ शासन के निर्देश के क्रम में केवल 20% से 21% की वृद्धि हाउस टैक्स में हो रही है, ट्रेनिंग दी जा रही है। मौके पर अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी एसके राय उपस्थित रहे जिनके द्वारा टैक्स विभाग टीम को ट्रेनिंग तथा जानकारी से अवगत कराने का कार्य कराया जा रहा है।

ट्रेनिंग के दौरान नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा सभी टैक्स विभाग टीम से सीधा संवाद करते हुए जनहित में लागू हाउस टैक्स की नई संशोधित दरों पर संपूर्ण जानकारी रखने, तथा दी जाने वाली छूट की संपूर्ण जानकारी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही कैलकुलेशन को भी नई संशोधित दर के हिसाब से समझने के लिए भी कहा गया। नगर आयुक्त द्वारा जल्द से जल्द सॉफ्टवेयर पर भी नई संशोधित दरों को अपलोड करने के निर्देश दिए गए जिसमें 10 दिन के भीतर कार्यवाही करने के लिए कहा गया। कर दाताओं को भी शासन द्वारा निर्धारित नई संशोधित दरों की सही जानकारी देते हुए जागरूक करने के लिए भी टीम को निर्देश दिए गए।

ज्यादा जमा हुआ टैक्स 3 वर्ष के भीतर तीन समान किस्तों में समायोजित किया जाएगा तथा तीन माह तक किसी भी करदाता पर 12% का ब्याज नहीं लगाया जाएगा। नगर आयुक्त द्वारा ट्रेनिंग के दौरान उपस्थित जनों को स्पष्ट करते हुए विशेष रूप से बताया गया । अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार को लगातार टैक्स विभाग टीम की चल रही ट्रेनिंग की मॉनिटरिंग करने के लिए निर्देशित किया गया। ट्रेनिंग के समय समस्त जोन के जोनल प्रभारी व समस्त टीम उपस्थित रही।


Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: