ग़ाज़ियाबाद। मंगलवार को स्मार्ट संस्था के संयुक्त तत्वावधान में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सामुदायिक रेडियो “सलाम नमस्ते” द्वारा “सेहत सही लाभ कई” हेल्थ क्लब की शुरुआत की गई। यह पहल समुदाय में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई। इस पहल के अंतर्गत ग्रामीण, अर्ध-शहरी और शहरी क्षेत्रों के युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। 

हेल्थ क्लब के माध्यम से युवाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण, योग, खेल तथा जीवनशैली से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया जाएगा।

इस कड़ी में सलाम नमस्ते रेडियो के प्रयास से मकनपुर, कनावनी, निठारी तथा छिजारसी गांव में इस पहल को सफलतापूर्वक स्थापित किया गया। 

स्वास्थ्य दिवस पर युवाओं द्वारा आयुष्मान भारत योजना पर नुक्कड़ नाटक, सेहत शपथ एवं सेहत गीत प्रस्तुत किया गया।

स्टेशन हेड बर्षा छबाड़िया ने कहा कि हमें आशा है कि यह पहल न केवल युवाओं को जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित करेगी, बल्कि समाज में व्यापक स्तर पर सकारात्मक परिवर्तन लाने का सशक्त माध्यम भी बनेगी।



Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: