ग़ाज़ियाबाद : संवाददाता अक्षय जॉली। विशेष अभियान "ऑपरेशन प्रहार" के अंतर्गत गाजियाबाद पुलिस द्वारा नशा मुक्त एवं अवैध हथियार मुक्त गाजियाबाद बनाने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

सोमवार 13 अप्रैल को सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली नगर उपासना पाण्डेय एवं थाना विजयनगर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्रान्तर्गत एक शिक्षण संस्थान में आपरेशन प्रहार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को मिशन शक्ति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जिसमें महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से जुड़े पहलुओं पर चर्चा हुई एवं साइबर अपराध से बचने के उपाय बताए गए।



Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: