ग़ाज़ियाबाद। रविवार को शिप्रा रिवेरा मंदिर इंदिरापुरम में गायत्री परिवार इंदिरापुरम का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव गायत्री पंचकुंडीय महायज्ञ बहुत ही गरिमामय सांस्कृतिक धार्मिक पारंपरिक रीति रिवाज, कीर्ति स्नेहा एवं मनीषा द्वारा वेद मंत्रोच्चार कर्ण प्रिय भजनों के मध्य यज्ञ की पावन पुनीत अग्नि वायु जल शुद्धिकरण हवन के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने परिवार सहित यज्ञ आहुति दे विश्व शांति आत्म शुद्धि की। गायत्री परिवार हिंडन व्यवस्थापक गुरु दयाल वर्मा उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता अजय कुमार ने कहा कि आत्मसंयम स्वयं आरोग्य इन्द्रिय संयम अर्थ संयम विचार संयम स्वच्छता सज्जन शक्ति संगठन स्वयं उत्कृष्ट एवं दूसरों को श्रेष्ठ बना नवयुग निर्मित करने का संकल्प दिलाया।
हेमंत कुमार वाजपेयी महासचिव ने सभी का, आए हुए वक्ताओं अतिथियों का स्वागत किया। माधुरी चौबे ने आई हुई वक्ता बहनों का पटका फूल माला से स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पं विश्वनाथ मिश्रा, केबी त्रिपाठी, केएल नौटियाल, रमेश कुशवाहा, एडवोकेट संजीव मिश्रा, अनिल गुप्ता, डीपी सक्सेना, सारिका अग्रवाल, पीपी सिंह एवं ब्रजेश दीक्षित आदि उपस्थित रहे।





Post A Comment: