ग़ाज़ियाबाद : संपादक बृजेश श्रीवास्तव। गाजियाबाद नगर निगम लगातार शहर के कचरा निस्तारण पर विशेष कार्यवाही कर रहा है। पांचों जोन के अंतर्गत कचरा पृथक्करण तथा कचरा निस्तारण के लिए स्मार्ट ट्रांसफर स्टेशन का संचालन किया जा रहा है। गीले कचरे को अलग करना तथा सूखे कचरे को अलग करना शहर की आदत बन जन जागरूकता अभियान भी निगम द्वारा चलाए जा रहा है। 

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा स्वास्थ्य विभाग टीम के साथ कचरा पृथक्करण तथा कचरा निस्तारण के लिए बुधवार को विशेष बैठक की गई। जिसमें वरिष्ठ प्रभारी स्वास्थ्य अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश, समस्त जोन के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक व एसबीएम टीम भी उपस्थित रही। इसके अलावा स्वच्छता में सहयोग के लिए कई सामाजिक संस्थाएं भी बैठक में उपस्थिति रहीं। 

बैठक में हर घर को कचरा पृथक्करण के लिए जागरूक किए जा रहे कार्यों की चर्चा हुई। हर घर अलग-अलग डस्टबिन, गीले कचरे का अलग और सूखे कचरे का अलग रखें। टीम को सफाई मित्रों के सहयोग से अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक वार्ड में पार्षदों के सहयोग से कचरा निस्तारण और कचरा पृथक्करण को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाए जाएं निर्देश दिए गए। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वहां प्रत्येक वार्ड में समय से पहुंचे सुनिश्चित करने के लिए भी टीम को निर्देश दिए गए।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बताया गया कि शहर से निकलने वाले कचरे का निस्तारण करने के लिए और कचरा पृथक्करण करने के लिए कार्यवाही निरंतर जारी है। जिसमें सभी जोन के अंतर्गत लगे हुए प्लांट और गार्बेज फैक्ट्री के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। जिसमें आधुनिक मशीन भी लगी हुई है। सिटी में सहानी, रेट मंडी गार्बेज फैक्ट्री के माध्यम से कचरा पृथक्करण का कार्य जारी है। 

विजयनगर में अकबरपुर बहरामपुर ट्रांसफर स्टेशन से कचरा पृथक्करण की कार्यवाही की जा रही है। मोहन नगर में राजेंद्र नगर ट्रांसफर स्टेशन के माध्यम से कचरा पृथक्करण और कचरा निस्तारण के लिए कार्यवाही की जा रही है। कवि नगर जोन अंतर्गत गोविंदपुरम में स्थापित स्मार्ट ट्रांसफर स्टेशन के माध्यम से कार्य चल रहा है। वसुंधरा जोन में साहिबाबाद साइट पर क्षेत्र में स्थापित गार्बेज फैक्ट्री के माध्यम से गीला कचरा अलग तथा सूखा कचरा अलग करने का कार्य किया जा रहा है। हर घर को गीला कचरा और सूखा कचरा अलग-अलग करने के लिए डस्टबिन रखने के लिए मोटिवेट भी किया जा रहा है।

नगर आयुक्त द्वारा बैठक में उपस्थित जनों को शहर की स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। कचरा पृथक्करण में विशेष ध्यान देने के लिए भी निर्देश दिए गए। प्रतिदिन शहर के कचरे के निस्तारण हेतु कार्यवाही की जा रही है। विशेष अभियान के अलावा आवश्यकता को देखते हुए अन्य स्मार्ट ट्रांसफर स्टेशन लगाने के लिए भी प्लानिंग करने के लिए टीम को निर्देश दिए गए। 

उपस्थित सामाजिक संस्थाओं तथा एसबीएम टीम को चल रहे अभियान में गति लाने के निर्देश दिए गए। रेग पिकर्स के माध्यम से भी कचरा पृथक्करण में निगम को सहयोग मिल रहा है। हाई राइज सोसाइटी गीला कचरा अलग और सूखा कचरा अलग करते हुए ही निगम को उपलब्ध करा रही हैं जो की सराहनीय है। अन्य आंतरिक वार्डों में भी गीला कचरा और सूखा कचरा अलग रखने की आदत हर घर को बन जाए, नगर आयुक्त द्वारा शहर वासियों से ऐसी अपील की जा रही है। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा टीम को शहर की स्वच्छता के लिए आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।







Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: