ग़ाज़ियाबाद। मंगलवार को केशव कुमार चौधरी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध द्वारा जनपद गाजियाबाद के समस्त बैंकों के नोडल अधिकारियों के साथ साइबर अपराध की रोकथाम एवं नियंत्रण के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान साइबर ठगी के बढ़ते मामलों पर गहन चर्चा की गई तथा बैंकिंग प्रणाली को अधिक सुरक्षित बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त द्वारा सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे संदिग्ध लेन-देन पर सतर्क निगरानी रखें एवं साइबर फ्रॉड से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करें।

इसके अतिरिक्त, आम नागरिकों को जागरूक करने हेतु संयुक्त रूप से अभियान चलाने, फ्रॉड ट्रांजेक्शन को शीघ्र रोकने के लिए बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के प्रभावी उपयोग पर भी विशेष जोर दिया गया।



Share To:

Post A Comment: