ग़ाज़ियाबाद : संवाददाता अक्षय जॉली। मंगलवार 21 अप्रैल को राजनगर एक्सटेंशन स्थित विंडसर पैराडाइज 2 सोसाइटी ने इंदिरापुरम कनावनी में हुए अग्निकांड से पीड़ित लोगों की मदद की। इस अग्निकांड में सैकड़ों लोगों का सबकुछ जलकर खाक हो गया था।
विंडसर पैराडाइज 2 सोसाइटी ने रोजमर्रा में उपयोग आने वाली वस्तुएं जैसे कपड़ा, जूते चप्पल, आटा, चावल, दाल, नमक, बिस्कुट, बर्तन, सब्जी आदि वितरित कीं।
वितरण करने वालों में प्रमुख रूप से राधा जॉली, वरुण कुमार, अनिल अग्रवाल, कुणाल वाधवा, सूरज प्रकाश भार्गव और विकास कुमार का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
इस मदद मे विंडसर पैराडाइज 2 के सभी निवासियों ने तन मन धन से पीड़ितों की मदद करने में सहभागिता की।




Post A Comment: