ग़ाज़ियाबाद। मंगलवार 7 अप्रैल को थाना लिंक रोड की सूर्य नगर चौकी प्रभारी संदीपा मलिक व टीम द्वारा ''ऑपरेशन प्रहार'' के अंतर्गत DAV Centenary Public School चंदन नगर में नशा व अवैध शस्त्र के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम में विद्यार्थियों व शिक्षकगण को नशे से दूर रहने की अपील की गयी और बताया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, भविष्य और समाज के लिए हानिकारक है।

चौकी प्रभारी संदीपा मलिक ने बताया कि युवा ही हमारे देश का भविष्य हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सही दिशा में प्रेरित करना और उन्हें नशे के दुष्प्रभावों से बचाना है।



Share To:

Post A Comment: