ग़ाज़ियाबाद : संपादक बृजेश श्रीवास्तव। मंगलवार 7 अप्रैल को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित मीटिंग हॉल में अधीनस्थ अधिकारियों के साथ अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण एवं विभिन्न जागरुकता एवं प्रवर्तन अभियानों की प्रगति की समीक्षा के सम्बन्ध में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था/यातायात, समस्त जोनल पुलिस उपायुक्त, समस्त सहायक पुलिस आयुक्त (सर्किल), सहायक पुलिस आयुक्त महिला अपराध, सहायक पुलिस आयुक्त अपराध/अभिसूचना उपस्थित रहे।
गोष्ठी में निम्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए: -
मिशन शक्ति फेज-05" अभियान के अन्तर्गत थानों पर स्थापित किये गये मिशन शक्ति केन्द्र एवं सर्किल स्तर पर स्थापित किये गये परिवार परामर्श केन्द्र पर नियुक्त पुलिस कर्मियों की कार्यशैली एवं प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा की गई।
अवैध नशे के कारोबार, उसके सेवन तथा अवैध शस्त्रों की तस्करी एवं रखरखाव के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत दिनांक 01.01.2026 से 31.03.2026 तक की गयी कार्यवाही की समीक्षा की गई।
यक्ष एप पर अपराधियों के सत्यापन, जियो टैगिंग व अन्य कार्यवाही के सम्बन्ध में समीक्षा की गई।
सीनियर सिटीजन सेल का मुख्यालय के अतिरिक्त थानास्तर पर गठन करने एवं सहायक पुलिस आयुक्त स्तर पर पर्यवेक्षण करने सम्बन्धी कार्यवाही की समीक्षा की गई।
विभागीय कार्यवाही नियम 14 (1), 14 (2) व प्रारम्भिक जाँच के निस्तारण की कार्यवाही की समीक्षा की गई।
राजपत्रित अधिकारियों द्वारा किये गये वार्षिक, अर्द्धवार्षिक एवं मासिक निरीक्षणों की समीक्षा की गई।
सीसीएमएस पोर्टल के अनुसार धारा 126/135 बीएनएसएस एवं धारा 170 बीएनएसएस के अन्तर्गत कार्यवाही एवं प्रचलित वादों में दिनांक 01.01.2026 से 31.03.2026 तक किये गये अन्तिम निर्णय की समीक्षा की गई।
सीसीएमएस पोर्टल के अनुसार धारा 129 बीएनएसएस के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही एवं धारा 136 बीएनएसएस के अन्तर्गत किये गये अन्तिम निर्णय की समीक्षा की गई।
सीसीएमएस के अनुसार धारा 152/164 बीएनएसएस के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही की समीक्षा की गई।
बीट प्रणाली के अन्तर्गत बीट उपनिरीक्षक एवं बी०पी०ओ० द्वारा कर्तव्यों के निर्वहन सम्बन्धी कार्यवाही की समीक्षा की गई।
दिनांक 01.01.2026 से 31.03.2026 तक पंजीकृत सम्पत्ति सम्बन्धी एवं शरीर संबंधी तुलनात्मक अपराध आंकडों की समीक्षा की गई।
दिनांक 01.01.2026 से 31.03.2026 तक 02 वर्षीय तुलनात्मक निरोधात्मक कार्यवाही की समीक्षा।
दिनांक 31.03.2026 तक लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण हेतु की गयी कार्यवाही की समीक्षा। (सीसीटीएनएस पोर्टल के अनुसार)।
आगामी त्यौहार एवं डा० भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर आयेजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा की गई।
अन्य महत्वपूर्ण प्रकरणों पर विचार-विमर्श/समीक्षा की गई।
इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य वर्तमान स्थिति का आंकलन कर कमिश्नरेट गाजियाबाद को और अधिक सुरक्षित, अपराधमुक्त, शांतिपूर्ण तथा नागरिक-अनुकूल बनाना है । गोष्ठी में अपराध दर में और अधिक कमी लाई जाने, कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु समस्त संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।





Post A Comment: