ग़ाज़ियाबाद : संपादक बृजेश श्रीवास्तव। जीडीए उपाध्यक्ष नन्द किशोर कलाल के अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्रवाई किये जाने के निर्देशों के क्रम में मंगलवार 7 अप्रैल को प्रभारी प्रवर्तन जोन-02 के नेतृत्व में रिछपाल सिंह पुत्र टीकम सिंह व रनवीर सिंह आदि द्वारा खसरा सं0-379, 380 ग्राम-फफराना मोदीनगर गाजियाबाद पर लगभग 8000 वर्ग मी0 क्षेत्रफल में, रविकरण पुत्र अभयराम व राजेन्द्र पुत्र अभयराम श्याम द्वारा खसरा सं0-354मि0 ग्राम-फफराना मोदीनगर गाजियाबाद पर लगभग 10000 वर्ग मी0 क्षेत्रफल में एवं रनवीर सिंह पुत्र रतन सिंह व दिनेश चचरा पुत्र अवनाशीराम श्यामसिटी फफराना रोड, मोदीनगर, गाजियाबाद में लगभग 8000 वर्ग मी0 क्षेत्रफल में अवैध रूप सेे विकसित कर पूर्व स्वीकृत कालोनी श्यामसिटी का एक्सटेंशन किया जा रहा है। जिसका प्राधिकरण सेे स्वीकृति सम्बन्धी कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया गया है। स्थल पर कोई स्वीकृत तलपट मानचित्र नहीं दिखाया गया। अनाधिकृत निर्माण के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गयी।
उपरोक्त अवैध कालोनी में कालोनाईजर द्वारा बनायी गई सड़क, बाउन्ड्रीवॉल, साईट ऑफिस, आदि को ध्वस्त कर दिया गया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान कोलोनाईजर/निर्माणकर्ता द्वारा भारी विरोध प्रकट किया गया। लेकिन पुलिस व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए उपरोक्त अनाधिकृत रूप से किये गये अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।
ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के समय स्थल पर सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता, प्रवर्तन जोन-2 के समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ता उपस्थित रहा।





Post A Comment: