ग़ाज़ियाबाद। मंगलवार 7 अप्रैल को ग़ाज़ियाबाद नगर निगम मुख्यालय में संभव जनसुनवाई का आयोजन हुआ। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक तथा निगम अधिकारियों द्वारा आगंतुकों की समस्याओं को सुना गया।
नगर आयुक्त द्वारा प्राप्त संदर्भों पर निगम अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। समस्याओं के साथ-साथ अपने सुझाव भी आगंतुकों द्वारा निगम अधिकारियों के समक्ष रखे गए, जिन पर ध्यान देने के लिए नगर आयुक्त द्वारा टीम को कहा गया। विशेष रूप से निर्माण तथा जलकल विभाग के संदर्भ संभव के अंतर्गत प्राप्त हुए।
संभव में प्राप्त होने वाले संदर्भों पर तत्काल कार्यवाही की जाए, अधिकारियों को निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त द्वारा तेजी से कार्य करने के लिए भी कहा गया। प्राप्त संदर्भों पर किसी प्रकार की देरी तथा लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सख्त निर्देश देते हुए अधिकारियों को कार्यवाही में तेजी लाने के लिए कहा गया।
संभव में कई वार्ड के पार्षदों द्वारा भी अपने क्षेत्र की समस्याओं और सुझाव को रखा गया। वार्ड संख्या 24 महरौली ग्राम, वार्ड संख्या 18 रजापुर शास्त्री नगर के पार्षद भी संभव में उपस्थित रहे। संभव में जनसुनवाई के दौरान अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी एसके राय, प्रभारी संपत्ति पल्लवी सिंह, निर्माण विभाग से एसपी मिश्रा व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




Post A Comment: