ब्राजील। फैशन जगत से एक बेहद दुःखद खबर सामने आई है। ब्राजील की मशहूर मॉडल Maiara Cristina de Lima Fiel का महज 31 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई।
फैशन इंडस्ट्री से एक बेहद दुःखद खबर सामने आई है। ब्राजील की मशहूर मॉडल Maiara Cristina de Lima Fiel का 31 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी जान चली गई।
रिपोर्ट्स के अनुसार, माईरा पूरी तरह स्वस्थ थीं और किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित नहीं थीं। उनकी अचानक मौत ने परिवार, दोस्तों और फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है। चिकित्सकीय तौर पर उनकी मौत का संभावित कारण Fulminant Myocarditis बताया जा रहा है, जो दिल से जुड़ी एक गंभीर स्थिति होती है।
बताया जा रहा है कि माईरा अपने करियर के अहम दौर में थीं और जल्द ही एक बड़े ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेने वाली थीं। लेकिन इससे पहले ही उनका निधन हो गया, जिससे उनके सपने अधूरे रह गए। माईरा एक सफल मॉडल होने के साथ-साथ एक बच्चे की मां भी थीं। उन्होंने कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीते थे, जिनमें “मिस लॉन्ड्रिना” का खिताब भी शामिल है। हाल ही में वह “मिस सरंडी 2025/26” प्रतियोगिता में रनर-अप रही थीं।



Post A Comment: