ग़ाज़ियाबाद। जनगणना 2027 के सफल संचालन हेतु जिन समस्त कार्मिकों की ड्यूटी प्रगणक एवं सुपरवाइजर के रूप में लगाई गई है, उन्हें निर्देशित किया जाता है कि वे निर्धारित समय पर अपनी प्रशिक्षण प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूर्ण करें।
जिलाधिकारी ग़ाज़ियाबाद द्वारा सभी विभागाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को प्रशिक्षण में समय से उपस्थित होने एवं इसे गंभीरता से लेने हेतु सुनिश्चित करें। यदि कोई कार्मिक प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहता है या कार्य के प्रति लापरवाही बरतता है, तो उसके विरुद्ध कठोर विभागीय कार्यवाही की जाएगी। आवश्यक होने पर एफआईआर दर्ज कराने की भी कार्यवाही की जाएगी।
साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी विभाग द्वारा अपने कर्मचारियों को उक्त निर्देशों से अवगत नहीं कराया जाता है, तो संबंधित विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
प्रशासन ने सभी संबंधित कार्मिकों से अपील की है कि वे जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में पूर्ण जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ सहभागिता सुनिश्चित करें।



Post A Comment: