ग़ाज़ियाबाद। शुक्रवार 3 अप्रैल को थाना वेवसिटी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान तथा मैनुअल इनपुट के आधार पर अभियुक्तगण-(1) रविन्द्र उर्फ राजा पुत्र वीर सिंह हाल पता मनोज यादव के किराये के मकान में किरायेदार, इंडेन गैस एजेन्सी के सामने वाली गली मानसरोवर पार्क थाना वेव सिटी जनपद गाजियाबाद मूल पता म0नं0 304 गली नं0 09 कैलाश नगर गऊशाला फाटक के पास विजयनगर थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद, (2) अवधेश यादव पुत्र रज्जन सिंह हाल पता रजनी का किराये का मकान गली नं0 03 दीप विहार लालकुआँ थाना वेव सिटी जनपद गाजियाबाद मूल पता ग्राम काहरुला गर्वी पोस्ट जीजोरा थाना बबराला जनपद सम्भल को मानसरोवर पार्क लालकुंआ में स्थित धागे की फैक्ट्री से गिरफ्तार किया गया। 

अभियुक्तगण के कब्जे से 10 पेटी (120 बोतल) अवैध अंग्रेजी शराब ROYAL STAG SALE IN HARYANA ONLY (750 ml) व 2820 रुपये बरामद किया गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना वेव सिटी में अन्तर्गत धारा 60/63 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

अभियुक्त रविन्द्र उर्फ राजा ने पूछताछ पर बताया कि मेरी मानसरोवर पार्क लालकुंआ में धागे की फैक्ट्री है। मैं और अवधेश यादव धागे का कच्चा माल खरीदने के लिये हरियाणा जाते रहते है और जहां शराब सस्ती मिल जाती है वही से सस्ते दामों में हरियाणा मार्का की शराब की 02 - 03 पेटी खरीदकर धागे के कच्चे माल के बीच में रख कर ले आते हैं और यहाँ पर दोगुने दाम में बेच देते है।

अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी संकलित की जा रही है।



Share To:

Post A Comment: