ग़ाज़ियाबाद : संपादक बृजेश श्रीवास्तव। ग़ाज़ियाबाद पुलिस आयुक्त के निर्देशन एवं पुलिस उपायुक्त नगर के पर्यवेक्षण में कमिश्नरेट गाजियाबाद में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत बृहस्पतिवार 19 मार्च को प्रियाश्री पाल सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी के नेतृत्व में थाना वेव सिटी क्षेत्र के IMS इंजीनियरिंग कॉलेज में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम में उपस्थित कॉलेज स्टॉफ एवं विद्यार्थियों को पुलिस आयुक्त ग़ाज़ियाबाद के निर्देशन में दिनांक 1 जनवरी 2026 से प्रचलित ऑपरेशन प्रहार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर बताया गया कि पुलिस नशा मुक्त एवं अवैध हथियार मुक्त गाजियाबाद की ओर अग्रसर है जिसमें आप सभी लोगों का सहयोग अपेक्षित है। नशे से स्वयं को दूर रखना है एवं इस सम्बन्ध में कोई सूचना होने पर हेल्पलाइन नंबर 9643200225 पर साझा करें।

इस अवसर पर IMS कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए “हस्ताक्षर अभियान” चलाया गया जिसमें “Prahaar Pledge Tree”  बनाकर विद्यार्थियों ने अभियान के प्रति अपना दृष्टिकोण व्यक्त किया एवं विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे समाज में अवैध हथियार और नशे के खिलाफ आवाज उठाएंगे तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियान मिशन शक्ति आदि की जानकारी दी गई और उन्हें समाज में जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। 

सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने अपने संबोधन में कहा कि युवा वर्ग समाज की रीढ़ है और यदि वे जागरूक रहेंगे तो अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

इसके अतिरिक्त  विद्यार्थियों को  नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों तथा नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बर जैसे डायल-112, 1090, 1076 , 1098 व 181 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा बताया गया कि आपातकाल स्थिति मे उक्त दिये नम्बर पर सम्पर्क कर सहायता प्राप्त कर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।

इसी क्रम में साइबर अपराधों के बारे में जानकारी देते हुए साइबर अपराधों से सुरक्षा एवं गोल्डन ऑवर के बारे में बताया गया तथा उन्हें साइबर हेल्पलाइन नम्बर-1930 व cybercrime.gov.in की जानकारी दी गयी। 

कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें सुरक्षा संबंधी सुझाव दिए। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और पुलिस की इस पहल की सराहना की।



Share To:

Post A Comment: