ग़ाज़ियाबाद : संपादक बृजेश श्रीवास्तव। ईद उल फितर और नवरात्रि महोत्सव की तैयारी को लेकर नगर निगम गाजियाबाद व्यवस्था में दिखाई दे रहा है। सफाई मित्रों की टीम ईदगाह मस्जिद तथा मंदिरों के बाहर सफाई अभियान चला रही है, आवश्यकता अनुसार चूना छिड़काव तथा पानी छिड़काव का कार्य भी कराया जा रहा है। 

गाजियाबाद नगर निगम सीमा के अंतर्गत आने वाले पांचों जोन में मंदिरों और मस्जिदों की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ पेयजल की व्यवस्था और प्रकाश व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा सफाई व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। जिसमें अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार को निर्देशित किया गया है।

ईद तथा नवरात्रि में आयोजित होने वाले धार्मिक अनुष्ठानो को जीरो वेस्ट करने के लिए नगर आयुक्त द्वारा आयोजकों से अपील की जा रही है। शहर की स्वच्छता को बनाए रखने के लिए जीरो वेस्ट आयोजन प्रणाली को अपनाना है। जहां सफाई मित्र भी शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरुक कर रहे हैं। वहीं शहर में आयोजित होने वाले धार्मिक अनुष्ठान जीरो वेस्ट होंगे तो शहर की स्वच्छता को और अधिक बल मिलेगा, नगर आयुक्त द्वारा ऐसी अपील की जा रही है।

मंदिरों मस्जिदों के बाहर नियमित सफाई कराई जा रही है। इसके अलावा चल रहे नवरात्रि महोत्सव और ईद पर्व को ध्यान में रखते हुए महा अभियान के रूप में विशेष टीम लगाकर कार्य करने के निर्देश नगर आयुक्त द्वारा डॉ मिथिलेश नगर स्वास्थ्य अधिकारी को दिए गए हैं। 

डिस्पोजेबल तथा प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए भी अपील गाजियाबाद नगर निगम द्वारा शहर वासियों से की जा रही है। मंदिरों से निकलने वाले वेस्ट के निस्तारण को लेकर प्लांट को सुचारु करने के लिए निर्देश भी स्वास्थ्य विभाग को दिए गए हैं।







Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: