देहरादून। शुक्रवार को उत्तराखंड राज्य में बहु प्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार होने से जहां एक तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मास्टर स्ट्रोक मारा है, तो दूसरी तरफ उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल "दैवज्ञ" द्वारा की गई भविष्यवाणी पर एक बार फिर से मोहर लग गई है।
बताते चलें कि 3 दिन पूर्व ही डॉक्टर दैवज्ञ ने बयान जारी करके कहा था कि 18 मार्च को सौरमंडल में 1 वर्ष के लिए ग्रहों की नई सरकार का गठन हो गया है, और उन्होंने कहा था कि इस सरकार के गठन का भूमंडल की सरकारों पर भी गहरा असर पड़ेगा। आज अचानक लंबे समय से प्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार से यह बात सच साबित हो गई है।
यहां यह विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि ज्योतिष रत्न डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल "दैवज्ञ" जब भी सौरमंडल की हलचल का जिक्र करते हैं, तो निश्चित रूप से इसका असर धर्म, राजनीति, व्यापार, शासन, प्रशासन पर पड़ता हुआ नजर आता है, और इसीलिए लोग लगातार सरकार से उनको राजगुरु के पद पर बिठाने की मांग करते रहे हैं। जिससे सरकार और जनता दोनों का ज्योतिषीय दृष्टि से उचित मार्गदर्शन हो सके।





Post A Comment: