पुनीत माथुर। कल ग्रेटर नोएडा में एक अत्याधुनिक अस्पताल केडीएसजी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के उद्घाटन के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये व्यक्तव्य दिया।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 10 स्थित केडीएसजी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल

यह अस्पताल ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 10 में स्थित है जिसे पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव और उद्यमी सुनील कुमार गुप्ता ने मिलकर बनवाया है।

अस्पताल के लोकार्पण के अवसर पर हवन पूजन करते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 

यह 300 बेड की क्षमता वाला एक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल है जहां कार्डियोलॉजी (हृदय रोग), ऑन्कोलॉजी (कैंसर) और न्यूरोलॉजी जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए हाईटेक मशीनें और सुविधाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल को लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है।


इस अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के कार्ड धारकों को मुफ्त उपचार की सुविधा भी मिलेगी।

उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री ने हवन-पूजन में भाग लिया और चिकित्सा क्षेत्र में निजी निवेश की सराहना की। इस अवसर पर सांसद डॉ. महेश शर्मा और स्थानीय विधायक भी उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment: