ग़ाज़ियाबाद : दिनेश जमदग्नि। नगर निगम द्वारा शहरवासियों पर जबरन थोपी गई गृहकर (House Tax) वृद्धि के विरोध में गाजियाबाद उद्योग व्यापार मंडल ने आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है। संगठन के अध्यक्ष अवधेश शर्मा ने बृहस्पतिवार 5 मार्च को नवयुग मार्केट स्थित अम्बेडकर पार्क में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की शुरुआत की।

देखें वीडियो: -

अनशन के पहले दिन से ही शहर के प्रबुद्ध नागरिकों और विभिन्न व्यापारिक संगठनों का जबरदस्त समर्थन देखने को मिला। अनशन स्थल पर पहुंचे विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने गृहकर वृद्धि को "जनविरोधी" बताते हुए अपने संगठनों की ओर से लिखित समर्थन पत्र सौंपे और इस लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प लिया।

आंदोलन को धार देने के लिए शहर के कोने-कोने से दिग्गज पहुंचे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे:

शहर से: रामगोपाल शर्मा, कपिल सक्सेना, मनोज कौशिक, विवेक रावल, तिलक राज अरोड़ा, राजीव अग्रवाल, प्रीतम लाल, आर.के. गर्ग, आर.के. आर्य, आर.के. गोयल, संजीव गुप्ता।

राजनगर व वसुंधरा से: राजनगर से संजीव अग्रवाल, दिनेश शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, संतोष शर्मा एवं वसुंधरा से अपनी पूरी टीम के साथ वाई.के. दत्ता।

राजेंद्रनगर व संघर्ष समिति: गाजियाबाद संघर्ष समिति से अमित गुप्ता, राजकुमार त्यागी और अविनाश त्यागी।

मीडिया प्रबंधन:

आंदोलन की गूँज जन-जन तक पहुँचाने और मीडिया समन्वय की कमान गौरव बंसल और दिनेश जमदग्नि ने संभाली है।

इस मौके पर अवधेश शर्मा, अध्यक्ष (गाजियाबाद उद्योग व्यापार मंडल) ने कहा कि "यह केवल व्यापारियों की नहीं, बल्कि गाजियाबाद के हर नागरिक की लड़ाई है। जब तक प्रशासन इस अनुचित टैक्स वृद्धि को वापस नहीं लेता, मेरा अनशन जारी रहेगा।"



Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: