ग़ाज़ियाबाद : संवाददाता अक्षय जॉली। लंबे समय से घंटाघर रोड ग़ाज़ियाबाद में अवैध अतिक्रमण की समस्या से आम जनता परेशान चल रही थी। अवैध अतिक्रमण के कारण यहाँ पर वाहन तो दूर, पैदल चलने वाले भी समस्या का सामना कर रहे थे।

इस समस्या का संज्ञान लेते हुए सोमवार 23 मार्च को ट्रैफिक इंस्पेक्टर संजय कुमार त्यागी ने पुलिस बल के साथ कार्रवाई करते हुए घंटाघर रोड ग़ाज़ियाबाद से अतिक्रमण हटवा दिया है। ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई के बाद आम जनता राहत महसूस कर रही है।



Share To:

Post A Comment: