ग़ाज़ियाबाद : संपादक बृजेश श्रीवास्तव। सोमवार 9 मार्च को महत्वपूर्ण जानकरी देते हुए अंशुल चौहान, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी गाजियाबाद ने अवगत कराया कि ऐसे श्रवण बाधित बच्चे जिनके कान के आंतरिक हिस्से की कोक्लियर हड्डी क्षतिग्रस्त है। उनका सरकार द्वारा 6 लाख रुपये की निःशुल्क धनराशि वाला कोक्लियर इंप्लांट नामक ऑपरेशन कराया जाता है।
अंशुल चौहान ने बताया कि इस ऑपरेशन के लिए निम्न पात्रता होना आवश्यक है-
1)बच्चे की उम्र पाँच वर्ष से अधिक न हो
2)बच्चे के परिवार की वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्र में 92000 रुपये व शहरी क्षेत्र में 112000 रुपये से अधिक न हो।
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने अवगत कराया कि अगर किसी के परिवार में ऐसा बच्चा है तो परिजन निम्न डॉक्युमेंट्स लेकर कार्यालय विकास भवन गाजियाबाद, कमरा नंबर 132 में सम्पर्क कर सकते हैं--1)बच्चे का दिव्यांग प्रमाण पत्र व यू0डी0आई0डी0 कार्ड
2)बच्चे व उसके पिता का आधार कार्ड
3)आय प्रमाण पत्र
4)बच्चे का पासपोर्ट साइज फ़ोटो
5)मोबाइल नंबर
उपरोक्त योजना का लाभ लेने हेतु ऑफलाइन आवेदन किया जाता है,ऑफलाइन फॉर्म का फॉर्मेट प्राप्त करने के लिए और योजना के विषय में विस्तार से जानने के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी गाजियाबाद के हेल्प लाइन 8791491011 पर व्हाट्सएप मैसेज कर सकते हैं।



Post A Comment: