पुनीत माथुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  की अध्यक्षता में आज वृंदावन में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद (UPBTVP) की आठवीं बोर्ड बैठक संपन्न हुई, जिसमें लगभग ₹300 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने UPBTVP डोनेशन मैनेजमेंट सिस्टम का शुभारंभ भी किया।

बैठक में मथुरा-वृंदावन रेल ट्रैक के स्थान पर 11.80 किमी लंबे फोरलेन मार्ग के विकास, पॉड रैपिड ट्रांजिट सिस्टम की व्यावहारिकता के अध्ययन तथा ब्रज की 84 कोस परिक्रमा मार्ग के विकास को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री जी ने ब्रज क्षेत्र के 36 वनों के इको रेस्टोरेशन तथा वन महोत्सव के दौरान व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाने के निर्देश दिए।

बैठक में यमुना रिवर फ्रंट परियोजना के अंतर्गत मथुरा से वृंदावन के बीच जलमार्ग विकसित कर पीपीपी मॉडल पर क्रूज व नौका संचालन शुरू करने की योजना पर भी सहमति बनी।

Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: