ग़ाज़ियाबाद : गुरमीत सिंह। "प्रगति 2026- आत्म सम्मान से समानता तक" एवं 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस' जनपद स्तर पर बुधवार 11 मार्च को आईटीएस मोहन नगर में बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहायक लेबर कमिश्नर श्रीमती विनीता, विशिष्ट अतिथि आरआरटीएस से श्रीमती किरण, रेड क्रॉस सोसाइटी की सचिव श्रीमती किरण गर्ग, डॉक्टर संचिता तिवारी (नेशनल अवॉर्डी,आर्चर) एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री ओपी यादव, जिला समन्वयक डॉ राकेश ने दीप प्रज्वलन करके किया। कुणाल मुद्गल जिला समन्वयक बालिका शिक्षा ने पौधा भेंट करके अतिथियों का स्वागत किया एवं स्वागत संबोधन किया।
सहायक लेबर कमिश्नर श्रीमती विनीता ने कहा कि महिलाओं को अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के साथ स्वयं के लिए भी समय निकालना चाहिए और विशेष रूप से अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। स्वस्थ रहकर ही आप अपने दायित्व का निर्वहन भली भांति कर पाएंगी।
रैपिड रेल की सुरक्षा अधिकारी श्रीमती किरणराज ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमारी बेटियां और महिलाएं हमेशा से ही सशक्त रही हैं, महिलाओं के बिना एक दिन भी इस समाज की कल्पना नहीं की जा सकती।
रेड क्रॉस सोसाइटी की सचिव डॉक्टर किरण गर्ग ने महिलाओं के लिए अत्यंत भावनात्मक स्वरचित कविता से समां बांध दिया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव ने सभी शिक्षिकाओं और बालिकाओं को निरंतर अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा कार्य के प्रति एवं स्वयं के प्रति ईमानदार रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर ब्लॉक रजापुर की ब्लॉक नोडल अंशु सिंह एवं नीतू सिंह द्वारा निर्मित बाल अखबार "शक्ति शाइनिंग"का विमोचन भी सभी अतिथियों द्वारा किया गया। बहुत ही सूझबूझ के साथ तैयार किए गए बाल अखबार की सभी ने जमकर सराहना की।
कार्यक्रम में जनपद के प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालय, कंपोजिट विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से मीना मंच सुगमकर्ताओ ने प्रतिभाग किया।
प्रत्येक ब्लॉक से प्रतिभागी मीना मंच की बालिकाओं ने मेरे बदलाव की कहानी प्रस्तुत की। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। मंडल स्तर के लिए चयनित बच्चों को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली 20 सुगमकर्ताओं को प्रशस्तिपत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। जनपद नोडल एवं समस्त ब्लॉक नोडल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला समन्वयक खंड शिक्षा अधिकारी डॉ अभिषेक यादव, डॉ राकेश, कुणाल मुद्गल (जिला समन्वयक,बालिका शिक्षा), रुचि त्यागी, सिंपल चौधरी, निपुण सेल से हरनूर, विनीता त्यागी, देवांकुर भारद्वाज एवं समस्त ब्लॉक नोडल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जनपद नोडल पूनम शर्मा ने किया।






Post A Comment: