ब्यूरो चीफ मनोज कुमार दिल्ली:
उत्तर पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी थाना क्षेत्र ज़ी टीवी रेड लाइट के पास हुई मोबाइल स्नैचिंग को नंद नगरी की पुलिस टीम ने सुलझा लिया है। 14 मार्च को पुलिस थाना नंद नगरी में झपट मारी की एक घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
शिकायतकर्ता नितिन ठाकुर 36 वर्ष पुत्र जगदीश ठाकुर निवासी चंद्रलोक कॉलोनी ने बताया कि शाम के समय जब वह ज़ी टीवी रेड लाइट के पास से अपने घर लौट रहे थे, तभी स्कूटी पर सवार दो व्यक्ति पीछे से आए और उनका मोबाइल फोन छीन कर मौके से फरार हो गए। पुलिस थाना नंद नगरी में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
इंस्पेक्टर आनंद यादव थाना अध्यक्ष नंद नगरी के नेतृत्व में एक टीम जिसमें एएसआई प्रमोद, हेड कांस्टेबल रोहित और दीपक, कांस्टेबल जितेंद्र, कांस्टेबल विमल, शामिल थे, टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सैकड़ो सीसीटीवी फुटेज को बारीकी से स्कैन किया, तकनीकी और गुप्त रूप से तैनात मुखबिरों द्वारा खुफिया जानकारी जुटाई। जानकारी के आधार पर टीम ने एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
पकड़े गए आरोपी की पहचान आमिर खान 19 वर्ष पुत्र समीम खान निवासी सुंदर नगरी दिल्ली के रूप में हुई। लगातार पूछताछ के दौरान आरोपी आमिर खान ने स्नैचिंग में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और बताया कि छीना गया मोबाइल फोन उसने अन्य व्यक्ति को ₹10,000 में बेंच दिया है। मोबाइल बेचकर प्राप्त ₹10000 में से 4670 रुपए पुलिस टीम ने आरोपी के पास से बरामद किये।
स्नैचिंग किया हुआ मोबाइल पा कर शिकायतकर्ता नितिन ठाकुर पुत्र जगदीश ठाकुर ने नंद नगरी पुलिस टीम का तहे दिल से धन्यवाद किया। अपराध में इस्तेमाल की गई स्कूटी की जांच करने पर स्कूटी हर्ष विहार थाना क्षेत्र से चोरी की पाई गई। जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर डीएल 5 एस डीई 6774 है, को भी जप्त किया गया। पुलिस द्वारा जांच जारी है।




Post A Comment: