ग़ाज़ियाबाद : संपादक बृजेश श्रीवास्तव। शुक्रवार 13 मार्च को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ हिमानी अग्रवाल के द्वारा पीडब्लूडी गेस्ट हाउस ग़ाज़ियाबाद में सम्बंधित मामलों की जनसुनवाई की गई। 

हिमानी अग्रवाल का स्वागत जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर द्वारा पुष्पगुच्छ देकर किया गया। जनसुनवाई के दौरान घरेलु हिंसा, मारपीट, पड़ोसी से विवाद, दहेज़ उत्पीडन आदि के मामले सामने आये।

इस दौरान डॉ हिमानी अग्रवाल सदस्य राज्य महिला आयोग द्वारा मौके पर 9 शिकायतों को सुना गया। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्राप्त शिकायती पत्रों का निस्तारण प्राथमिकता पर करें। 

उन्होंने महिलाओं से कहा कि राज्य महिला आयोग आपके साथ 24 घंटे कदम से कदम मिलकर खड़ा है। आप निसंकोच बिना डरे अपनी बात कहें। उत्तर प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा और स्वाबलंबन को केन्द्र में रखकर अनेक योजनाएं चला रही है जिसका लाभ महिलाओं को उठाना चाहिए और अपने आस-पास की महिलाओं को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए।

जनसुनवाई के दौरान एसीपी महिला सलोनी अग्रवाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर, संरक्षण अधिकारी जितेन्द्र कुमार, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी लोकेन्द्र सिंह, वन स्टॉप सेंटर मैनेजर प्रीति मलिक, सीडीपीओ शिवानी गुप्ता, महिला थानाध्यक्ष श्वेता, एडीआईओएस सतीश कुमार पांडेय, उप चिकित्साधिकारी डॉ जितेन्द्र सिंह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।



Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: