ग़ाज़ियाबाद : संवाददाता हरीश चौहान। दिव्या त्रिपाठी जिला सेवायोजन अधिकारी गाजियाबाद ने अवगत कराया है कि जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय, गाजियाबाद, एन०सी०एस० गौतमबुद्धनगर तथा आई०पी०ई०एम० ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस, गाजियाबाद के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 20 मार्च 2026 को प्रातः 10.00 बजे से आई०पी०ई०एम० ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस, ए-18/1, जी०टी० रोड एन०एच० 9, गाजियाबाद के परिसर में एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। 

इस वृहद रोजगार मेले में टेक्निकल एवं नॉन टेक्निकल क्षेत्र से सम्बन्धित विभिन्न कम्पनियों द्वारा 1500 से अधिक विविध पदों के सापेक्ष चयन / साक्षात्कार किया जाएगा। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अर्हता में योग्यता- हास्कूल से स्नातक/ स्नातकोत्तर, आई०टी०आई०, डिप्लोमा, बी०टेक। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तक। साक्षात्कार का स्थान- आई०पी०ई०एम० ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस, ए-18/1, जी०टी० रोड एन०एच० 9, गाजियाबाद है।

अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना पंजीयन कर वृहद रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 20 मार्च 2026 को समयानुसार प्रातः 10:00 बजे अपने समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र की छायाप्रति, बायो-डाटा (कम से कम 10) की छायाप्रति के साथ प्रतिभाग करें। वृहद रोजगार मेले में प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को मुख्य एवं विशिष्टि अतिथि द्वारा नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाएगा।



Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: