ग़ाज़ियाबाद : संपादक बृजेश श्रीवास्तव। 12/13 मार्च की रात्रि को थाना लिंकरोड पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर लोहा चोरी करने वाले 06 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए।
1. आसिफ अल्वी पुत्र मौहम्मद रफीक निवासी गली नं014 सैक्टर 09 आदर्शनगर खोडा कॉलोनी थाना खोडा कमिश्नरेट गाजियाबाद उम्र करीब 29 वर्ष । (कबाडी), 2. रामवीर पुत्र सेवाराम निवासी ग्राम नया बाँस थाना कोतवाली देहात जनपद एटा उम्र करीब 49 वर्ष । (चालक), 3. प्रमोद कुमार पुत्र रामेश्वर सिंह निवासी ग्राम नगलिया पलाँ थाना गभाना जनपद अलीगढ़ उम्र करीब 35 वर्ष । (चालक), 4. अरमान पुत्र संजय कुमार निवासी बी 25 गाजीपुर थाना गाजीपुर दिल्ली उम्र करीब 21 वर्ष, 5. रवि पुत्र भूदेव निवासी 1170 कल्याणपुरी 18 ब्लाक थाना कल्याणपुरी दिल्ली उम्र करीब 24 वर्ष व 6. लवकुश पुत्र महिपाल निवासी ग्राम निगोही थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर उम्र करीब 20 वर्ष को झण्डापुर जाने वाली सड़क पर स्थित कबाडी गोदाम से टाटा कम्पनी की चोरी की हुई लोहे की ट्यूब (पाइप), लोहे की शीट्स, 01 कॉयल (अन्य धातू) व 01 इलैक्ट्रॉनिक काँटा आदि का कुल वजन 10,730 किलो अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये तथा 8,000/- रुपये नगद एवं 02 ट्रक मय बिल्टी सहित गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध धारा 317(2), 317(5) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त चालक रामवीर ने बताया कि मैं ट्रक ड्राइवर हूँ। मेरे ट्रक में जो टाटा कम्पनी का लोहे का सामान लोड होता है, उसमें से कुछ सामान निकाल कर यहीं पास में आसिफ कबाड़ी को बेच देता हूँ। आज भी मेरे ट्रक में टाटा स्टील के लोहे की ट्यूब लोड है, जिसमें से मैंने करीब 3 क्विंटल वजन की लोहे की ट्यूब यहीं आसिफ कबाड़ी के गोदाम पर बेच दी है। मेरे साथ अन्य कुछ ड्राइवर भी ऐसा ही करते हैं। हम सब यह लोहे का सामान 40 रुपये किलो के हिसाब से गाड़ी से चोरी करके कबाडी को प्रति चक्कर बेच देते हैं और बाद में आकर अपना हिसाब करके पैसे ले जाते हैं तथा बिल्टी का वजन पूरा करने के लिये हम खाली गाड़ी में 100-150 लीटर डीजल भरवा लेते हैं एवं गाड़ी में 60-60 किलो की 2-3 प्लास्टिक की रबड़ शीट रखते हैं और खाली गाड़ी का वजन करते समय उन्हें उतार लेते हैं। जिससे लोडिंग माल का वजन पूरा हो जाता है।
कबाडी आसिफ ने पूछताछ में बताया कि यह गोदाम मैंने कबाड़े के लिये किराये पर लिया था। इस गोदाम में टाटा कम्पनी से ट्रक लोड होकर आते हैं और ट्रक चालक मेरे यहाँ चोरी से 1 या 2 क्विंटल माल निकालकर बेच जाते हैं। जिसे मैं अपने इलैक्ट्रॉनिक काँटे से 40 रुपये किलो के हिसाब से लेता हूँ । रामवीर व प्रमोद टाटा कम्पनी के ही चालक हैं तथा मेरे पास लेबर का कार्य करने वाले 3 लड़के अरमान, रवि, लवकुश उपरोक्त को मैं इस काम के लिए अच्छा पैसा देता हूँ। कम्पनी के चालक से यह माल 40 रुपये की कीमत में लेता हूँ । जिसे 90-95 रूपये किलो के हिसाब से बेच देता हूँ ।


Post A Comment: