ग़ाज़ियाबाद: अक्षय जॉली। रविवार 8 फरवरी को प्रियाश्री पाल सहायक पुलिस आयुक्त वेवसिटी द्वारा थानाध्यक्ष वेव सिटी व मिशन शक्ति पुलिस टीम थाना वेव सिटी के साथ थाना क्षेत्र के हाईटेक स्कूल काजीपुरा डासना गाजियाबाद में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत महिलाओं / बच्चों की सुरक्षा के सम्बन्ध मे विभिन्न कार्यक्रमों में उपस्थित रहकर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बर जैसे डायल-112, 1090, 1076, 1098 व 181 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा बताया गया कि आपातकाल स्थिति मे उक्त दिये नम्बर पर सम्पर्क कर सहायता प्राप्त कर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। 

इसी क्रम मे साइबर अपराधों के बारे में जानकारी देते हुए साइबर अपराधों से सुरक्षा एवं गोल्डन आवर्स के बारे में भी बताया गया तथा उन्हें साइबर हेल्पलाइन नम्बर-1930 व cybercrime.gov.in की जानकारी दी गयी। 

इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं/परिजनों/स्कूल स्टॉफ द्वारा कार्यक्रम की प्रशंसा की गयी। इस तरह के कार्यक्रमों से महिलाओं/बच्चों की सुरक्षा सुदृढ़ होने के साथ महिला अपराध व साइबर अपराधों मे निश्चित रुप से कमी आयेगी।



Share To:

Post A Comment: