पुनीत माथुर, ग़ाज़ियाबाद। आज मयूर विहार के लिए आस्था, सम्मान और भावनाओं से भरा हुआ एक अविस्मरणीय दिन है। यह केवल किसी मेट्रो स्टेशन के नाम बदलने का दिन नहीं, बल्कि मयूर विहार की आत्मा, उसकी संस्कृति और करोड़ों सनातनी हृदयों की भावनाओं के सम्मान का दिन है।
वर्षों से पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन और मयूर विहार फेज-1 मेट्रो स्टेशन को लेकर जो भ्रम था, वह आम जनता के मन में पीड़ा और असमंजस का कारण बना हुआ था। लेकिन उससे कहीं अधिक यह विषय स्थानीय निवासियों की धार्मिक आस्था, श्री राम मंदिर से जुड़ी पहचान और जनभावनाओं से गहराई से जुड़ा हुआ था।
श्री सनातन धर्म सभा, मयूर विहार संचालन समिति — श्री राम मंदिर, पॉकेट-1 की सच्ची आस्था, सतत प्रयास और जनता की भावनात्मक मांग को सम्मान देते हुए मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का नाम “श्री राम मंदिर मयूर विहार” किए जाने का प्रस्ताव रखा गया।
इस पवित्र भावना को वास्तविकता में बदलने में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की जन आस्था के प्रति गहरी समझ निर्णायक सिद्ध हुई।
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन से दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) एवं संबंधित अधिकारियों ने त्वरित, सकारात्मक और सराहनीय कार्रवाई की।
बता दें कि इस कार्य में त्रिलोकपुरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रविकांत उज्जैनवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।


Post A Comment: