ग़ाज़ियाबाद : अक्षय जॉली। शनिवार 7 फरवरी को जियाउद्दीन अहमद सहायक पुलिस आयुक्त नन्दग्राम द्वारा पुलिस बल के साथ शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से थाना सिहानीगेट क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त की गई।
साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाये रखने हेतु थाना सिहानीगेट क्षेत्रान्तर्गत मुख्य मार्गों एवं चौराहों से अवैध अतिक्रमण हटवाया गया।




Post A Comment: