पुनीत माथुर। महाकुंभ मेले में पिछले साल अपनी सुंदर आंखों और मोहक मुस्कान के चलते जिस माला बेचने वाली लड़की को मीडिया ने मोनालिसा नाम दिया था वही मोनालिसा अब फिल्मों में नज़र आएगी। मोनालिसा की पहली फिल्म ’The Diary of Manipur’ का कल ही टीजर रिलीज़ हुआ है।

’The Diary of Manipur’ (हिंदी फिल्म) एक प्रेम कहानी पर आधारित है जो मणिपुर के स्थानीय मुद्दों, उत्तर-पूर्वी राज्यों के ईसाईकरण और आरक्षण के दुष्परिणामों को बखूबी दर्शाती है। फिल्म "मणिपुर की डायरी" का विवरण...

सनोज मिश्रा फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्माता हैं मुकेश जयसवाल और कथा, पटकथा, संवाद,   गीत एवं निर्देशन है सनोज मिश्रा का। मुख्य कलाकार हैं मोनालिसा, अमित राव और अभिषेक त्रिपाठी।

संगीत ए आर दत्ता, शिखर संतोष, तिलक पाटिल, माधव एस राजपूत का है। छायांकन सत्यपाल सिंह और नीटू इकबाल सिंह व संपादन है योगेश पांडे का । 

इस फिल्म की शूटिंग मणिपुर, नेपाल और उत्तराखंड में हुई है। शूटिंग शेड्यूल पूरा हो चुका है, जल्द ही फिल्म सिनेमा घरों में प्रदर्शित की जाएगी।

आइए देखें इस फिल्म का टीजर...



Share To:

Post A Comment: