एनएलटी संवाददाता: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ शुक्रवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल पहुंचे। जानकारी के अनुसार वह एक निजी समारोह में शामिल होने अपने गांव आए थे। 

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी यमकेश्वर में जनता इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण समारोह में भी शामिल हुए।

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

आज उनके साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी समारोह में शामिल होकर छात्र छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री योगी छात्र छात्राओं को सम्मानित करते हुए

सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी ने लिखा, ”जीवन में वही सफल हुआ है जिसने सदैव सकारात्मक भाव के साथ अपनी सीढ़ी चढ़ने का प्रयास स्वयं किया है। सभी छात्र छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं!!"

बता दें कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दसवीं कक्षा की पढ़ाई खाड़ी हाईस्कूल, नरेंद्र नगर, टिहरी गढ़वाल से जबकि ग्यारहवीं बारहवीं की पढ़ाई भरत मंदिर इंटर कॉलेज, ऋषिकेश एवं स्नातक की शिक्षा कोटद्वार महाविद्यालय से की थी।

देखें समारोह की भावपूर्ण झलकियां....

https://youtube.com/live/N3OkQFSLxXI?feature=share

Share To:

Post A Comment: